जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, वेद लाहोटी रहे अव्वल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 08:03 PM
जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, वेद लाहोटी रहे अव्वल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के नतीजे रविवार सुबह घोषित कर दिए गए, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो अब तक सबसे अधिक हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछला रिकॉर्ड 352 अंक का था, जो 2022 में बना था.

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बंबई जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल को 360 में 322 अंक मिले और वह छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं, वहीं देशभर में वह सातवें स्थान पर रहीं. शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले अ्भ्यियथयों में से चार आईआईटी मद्रास से हैं. परीक्षा में दूसरे स्थान पर आदित्य (दिल्ली जोन) और तीसरे स्थान पर भोगलपल्ली संदेश (मद्रास जोन) रहे.

रिदम केडिया (आईआईटी रूड़की जोन), पुट्टी कुशल कुमार (आईआईटी मद्रास), राजदीप मिश्रा (आईआईटी बंबई जोन), कोदुरी तेजेश्वर (आईआईटी मद्रास ज.ोन), ध्रुवी हेमंत दोशी (आईआईटी बंबई जोन) और अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास (आईआईटी मद्रास जोन) ने इसी क्रम में अगली रैंक हासिल की है.

आईआईटी मद्रास जोन से सबसे अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इसके बाद आईआईटी दिल्ली जोन और आईआईटी बॉम्बे जोन हैं. शीर्ष 500 सफल अ्भ्यियथयों में से 145 आईआईटी मद्रास जोन के हैं, इसके बाद 136 आईआईटी बॉम्बे जोन से और 122 आईआईटी दिल्ली जोन के हैं. कुल सात विदेशी अ्भ्यियथयों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 179 भारतीय प्रवासी नागरिक (ओसीआई) भी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं.

रैंक सूची में शामिल होने के मानदंड को समझाते हुए, आईआईटी मद्रास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाएगी. रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल योग्यता अंकों को पूरा करना होगा.ह्व आईआईटी-जेईई एडवांस्ड में दोनों परीक्षा में कुल 1,80,200 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 48,248 उत्तीर्ण हुए. कुल उत्तीर्ण अ्भ्यियथयों में 7,964 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई-मेन परीक्षा आयोजित की गई थी, जो जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा है. यह परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी. ‘ज्वाइंट सीट एलोकेशन’ (जेओएसएए) काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu