हमेशा राजग का समर्थन क्योंकि मोदी सरकार ने सिक्किम के विकास में सहायता की : मुख्यमंत्री तमांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jun 2024 10:09 PM
हमेशा राजग का समर्थन क्योंकि मोदी सरकार ने सिक्किम के विकास में सहायता की : मुख्यमंत्री तमांग
ऑडियो सुनें

गंगटोक. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी एसकेएम राजग को समर्थन देना जारी रखेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमालयी राज्य के विकास में सहायता की है. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख तमांग ने आज पालजोर स्टेडियम में दूसरे कार्यकाल के लिए हिमालयी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

तमांग ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए कहा, ”इस कार्यकाल में हमारी सरकार की प्राथमिकता बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार होगी.” एसकेएम प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान गंभीर चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीता है.

मोदी सरकार को अपनी पार्टी के समर्थन पर उन्होंने कहा, ”मेरे पहले कार्यकाल में भी हमने राजग का समर्थन किया था… हम हमेशा राजग का समर्थन करेंगे क्योंकि उसने हमारे राज्य का समर्थन किया है.” तमांग ने कहा, ”इससे पहले सिक्किम को केंद्र सरकार से कोई समर्थन नहीं मिलता था, लेकिन मोदी जी के सत्ता में आने के बाद हमें राज्य के विकास के लिए पूरा समर्थन मिल रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu