स्वस्थ शरीर में होता है स्वच्छ मन का वास: डिप्टी सीएम साव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jun 2024 01:50 PM
स्वस्थ शरीर में होता है स्वच्छ मन का वास: डिप्टी सीएम साव
ऑडियो सुनें

कोरबा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरबा के सीएसईबी मैदान में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। श्री साव के साथ कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कोरबा ऊर्जा नगरी है, यहां स्वच्छ मन, स्वच्छ शहर की थीम पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से योग योगाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके जरिए 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं।

श्री साव ने कहा कि, ऊर्जा नगरी कोरबा से पूरे प्रदेश में योग के माध्यम से ऊर्जा प्रवाहित हो रही है। योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसे लोगों को समझने की आवश्यकता है। अपने शरीर के लिए एक घंटा देना होगा। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन का वास होता है। इसलिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है।

हार्टफुलनेस के योगाचार्य के माध्यम से डिप्टी सीएम श्री साव, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री पटेल, महापौर राजकिशोर प्रसाद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला कंवर जी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व महापौर जागेश लांबा जी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसव राजू एस, कलेक्टर अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किए। योगाभ्यास के बाद स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो और योग सिखाने वाले ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav