Bemetara खराब सड़क के कारण यात्री बस बिजली खंभे से जा टकराई, दो यात्री की मौत, सात से ज्यादा घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 23 Oct 2026 03:29 PM
Bemetara खराब सड़क के कारण यात्री बस बिजली खंभे से जा टकराई, दो यात्री की मौत, सात से ज्यादा घायल
ऑडियो सुनें

बेमेतरा से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। नांदघाट थाना क्षेत्र के कुंरा गांव में रायपुर से मुंगेली जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक आरबीएस की निजी यात्री बस रायपुर से नांदघाट होते हुए मुंगेली के लिए रवाना हुई थी। बस जब कुंरा गांव के पास पहुंची, तब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण चालक वाहन को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान बस के पहिए सड़क के एक बड़े गड्ढे में उतर गए। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में दो यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी गई है।

हादसे के दौरान बस में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक सवारियों के घायल होने की खबर है। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा उनकी चिकित्सकीय स्थिति का विस्तृत आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group