अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी अब भगवा की जगह पीले वस्त्र पहनेंगे, मोबाइल पर प्रतिबंध

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Jul 2024 10:08 PM
अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी अब भगवा की जगह पीले वस्त्र पहनेंगे, मोबाइल पर प्रतिबंध
ऑडियो सुनें

अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर के पुजारियों ने अपनी पोशाक बदल दी है और उनके मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंदिर न्यास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, ह्लयहां राम मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव किया गया है. अब तक गर्भगृह में भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आने वाले पुजारी अब पीले रंग की (पीतांबरी) धोती के साथ उसी रंग का कुर्ता और पगड़ी पहन रहे हैं.” पहले राम लला के गर्भगृह में मौजूद पुजारी भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे.

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार नया ड्रेस कोड एक जुलाई से प्रभावी हो गया है. नए ड्रेस कोड में पगड़ी पीले रंग के सूती कपड़े से बनी है, इसे सिर पर बांधा जाएगा और नए पुजारियों को पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा चौबंदी कुर्ते में कोई बटन नहीं होगा और इसे बांधने के लिए एक धागा पिरोया गया है. पीले रंग की धोती, सूती कपड़े का एक टुकड़ा है जिसे कमर के चारों ओर बांधा जाएगा जो पूरे पैरों को टखनों तक ढकेगी.

पिछली व्यवस्था में मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी होते थे, अब प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी होंगे. पुजारियों के प्रत्येक दल पांच घंटे की पालियों में काम करेगा और उनकी सेवा सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे तक होगी.
इन पुजारियों को मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu