गृहमंत्री विजय शर्मा ने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 12:16 PM
गृहमंत्री विजय शर्मा ने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की…
ऑडियो सुनें

कवर्धा: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही भोरमदेव पदयात्रा में शामिल होकर भक्तों संग बम बोल के नारे लगाए। बता दें कि कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में अब वीआईपी दर्शन दोपहर 12-3 बजे के बीच होंगे। ऐसा कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए किया गया है। यानी सुबह सुबह वीआईपी दर्शन बंद कर दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम गृह और विधायक विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से आने वाले कावंड़ियों का मंदिर परिसर में स्वागत एसपी कलेक्टर आरती से करेंगे। अगले सोमवार से वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav