महाराष्ट्र के गोंदिया में दो बच्चे गड्ढे में ड्रबे, मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 03:06 PM
महाराष्ट्र के गोंदिया में दो बच्चे गड्ढे में ड्रबे, मौत…
ऑडियो सुनें

गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में दो बच्चों की एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी, दोनों नौ साल के थे । एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कक्षा तीन के छात्र आलोक भागचंद बिसेन और ंिप्रस किशोर राहंगडाले मंगलवार को दासगांव (खुर्द) गांव में एक अन्य मित्र के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि बिसेन शौच के लिए सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे के पास गया और उसमें गिर गया, उन्होंने बताया कि अपने मित्र को डूबता देख राहंगदले उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी पानी में डूब गया।
पुलिस ने बताया कि उनका तीसरा साथी घर चला गया, लेकिन सदमे के कारण वह घटना के बारे में बता नहीं सका।

रावनवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शाम को परिजनों और स्थानीय लोगों के तलाश शुरू करने के बाद लड़कों के शव बरामद हुए। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav