सनसनी : कांग्रेस नेता ने 10 जनपथ के बाहर दिया धरना, पत्नी को टिकट दिलाने 07 करोड़ देने का आरोप

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 28 Oct 2026 03:25 PM
सनसनी : कांग्रेस नेता ने 10 जनपथ के बाहर दिया धरना, पत्नी को टिकट दिलाने 07 करोड़ देने का आरोप
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली में आज गांधी परिवार के सरकारी आवास 10 जनपथ के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव के पति गौरव कुमार ने एक प्रदर्शन​ किया तथा डाक्यूमेंट दिखाते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के लिए 7 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया और पैसे वापस करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आत्मदाह की धमकी भी दी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके पहले भी गौरव कुमार और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया था और सनसनी फैला दी थी।

दिल्ली में राहुल गांधी के 10जनपथ आवास के बाहर बैठे गौरव कुमार पानीपत से आए हैं।

इनका आरोप है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को 7 करोड़ रुपए अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के दिए थे, टिकट मिला नहीं तो अब यह पैसे वापस मांगने के लिए आए हैं।

गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी को टिकट दिलाने के लिए ₹7 करोड़ दिए, न टिकट मिला, न पैसा वापस इसलिए आज 10 जनपथ के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, परिवार का कांग्रेस से लंबा जुड़ाव बताया है।

हालांकि गौरव कुमार अपने आरोपों के पक्ष में कोई सुबूत पेश नही कर सके। सवाल यह भी उठा रहा है कि यदि उन्होंने पैसे प्रियंका गांधी को दिए तो आरोप राहुल गांधी पर क्यों लगा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आत्मदाह की धमकी भी दी। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और ना ही पार्टी की तरफ से कोई बयान आया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group