मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 11:03 AM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना को मजबूत करे। योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भाई-बहन के अगाध स्रेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, महापर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं!

उन्होंने लिखा, ह्लयह पर्व आप सभी के जीवन में सौभाग्य लाए तथा समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना को और मजबूत करे, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लसमस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की सभी महिलाओं का मान-सम्मान बढ़े, यही ईश्वर से कामना है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav