कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 10:08 AM
कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। शाह तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों की बैठक लेने से पहले चंपारण जाएंगे, जहां वे वल्लभाचार्य के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हाेंगे।

दूसरे दिन सुबह शाह छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी सात राज्यों के मुख्य सचिवाें और डीजीपी के साथ इंटर-स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर नक्सल मामलाें की समीक्षा करेंगे। शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शनिवार को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेंगे।

इसमें छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी भी शामिल होंगे। वे रात 8 से 9.30 बजे तक डीजीपी से वन-टू-वन बात करेंगे। दोनों ही मीटिंग का मुख्य एजेंडा नक्सल मुद्दा रहेगा। बताया गया है कि शाह 23 अगस्त को दिल्ली से बीएसएफ के विमान से रवाना होकर रात करीब सवा दस बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे 24 अगस्त को सुबह 10 बजे होटल से एयरपोर्ट रवाना होंगे।

यहां से वे हेलीकॉप्टर से नवागांव जाएंगे। वहां वल्लभाचार्य आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पौने बारह बजे तक रायपुर लौट आएंगे। शाह शनिवार को 2 से 3 बजे तक छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे 3 से 4.30 बजे तक बैठक लेंगे। इसके बाद शाह साढ़े चार बजे से 6 बजे तक विकास कार्यों की रिपोर्ट लेंगे। 6 से 8 बजे तक रात्रि भोजन व अन्य कार्यों के लिए समय आरक्षित रखा गया है।

एनसीआरबी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे शाह 25 अगस्त को सुबह 11 से 12.30 बजे तक राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो – एनसीआरबी ब्रांच ऑफिस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे बैठक लेकर नॉरकोटिक्स की रिपोर्ट लेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच के बाद वे 2 से 3.30 बजे तक राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे शाम पौने चार बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav