अश्लील वीडियो मामला: पूनम पांडे, सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 07:22 PM
अश्लील वीडियो मामला: पूनम पांडे, सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर
ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे और अलग रह रहे उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. यह मामला 2020 का है. काणकोण थाने के निरीक्षक प्रवीण गवास ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अश्लीलता, अनधिकृत प्रवेश और अश्लील वीडियो प्रसारित करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पिछले हफ्ते आरोप पत्र दायर किया गया.

अधिकारी ने बताया कि पांडे और बॉम्बे के खिलाफ नवंबर 2020 में काणकोण क्षेत्र में सरकारी चपोली बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. गवास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 39 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पूछताछ करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu