आईएसएसएफ विश्व कप : भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में स्वर्ण जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 07:37 PM
आईएसएसएफ विश्व कप : भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में स्वर्ण जीता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने अजरबैजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में अपना खाता स्वर्ण पदक के साथ खोला जो इलावेनिल वालारिवान, रमिता और श्रेया अग्रवाल ने जीता. भारतीय तिकड़ी ने डेनमार्क की अन्ना नीलसन, एम्मा कोच और रिक्के माएंग इबसेन को 17 . 5 से हराया . पोलैंड को कांस्य पदक मिला.

दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल , रमिता और श्रेया सोमवार को दो दौर के क्वालीफिकेशन के बाद फाइनल में पहुंची थी. पहले क्वालीफिकेशन में उन्होंने 944.4 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया था . दूसरे क्वालीफिकेशन में डेनमार्क के बाद दूसरे स्थान पर रही थी. पुरूषों की एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत के रूद्राक्ष पाटिल, पार्थ माखीजा और धनुष श्रीकांत कांस्य पदक के मुकाबले में क्रोएशिया से 10 . 16 से हार गए. भारतीय राइफल टीम पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि र्सिबया शीर्ष पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu