टेक्सास में भीषण सड़क हादसे में चार भारतीय जिन्दा जले
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका: टेक्सास में बीते सप्ताह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हैदराबाद के कुकटपल्ली उपनगर के आर्यन रघुनाथ ओरमपट्टी, उसके दोस्त फारूक शेख, एक अन्य तेलुगु छात्र लोकेश पलाचरला और तमिलनाडु की र्दिशनी वासुदेव के रूप में की गई है।
कॉलिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, यह हादसा डलास के पास अन्ना में व्हाइट स्ट्रीट पर उत्तर की तरफ यूएस-75 से थोड़ी दूरी पर हुआ और इसमें पांच वाहन शामिल थे। ‘स्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस हादसे में चार भारतीयों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत का महावाणिज्य दूतावास दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदाय से जुड़े संगठनों के लगातार संपर्क में है और उन्हें पूर्ण सहायता उपलब्ध करा रहा है।
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट और प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को जब यह दुर्घटना हुई, तब राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी थी, जिनमें एक एसयूवी भी शामिल थी। प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक, इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर एसयूवी के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी तीन अन्य वाहनों से जा भिड़ी, जिससे उसमें भीषण आग लग गई और उसमें सवार चार लोग ंिजदा जल गए।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के शव बुरी तरह से झुलस गए थे, इसलिए उनकी शिनाख्त करने में कई दिन लग गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हो गए, लेकिन उनकी वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं है। घायलों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले ओरमपट्टी और शेख डलास में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद लौट रहे थे, जबकि पलाचरला अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए बेंटनविले जा रहे थे। वहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय से परास्रातक र्दिशनी अपने चाचा से मिलने के लिए अरकंसास जा रही थी।
महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने कहा, ह्लर्दिशनी के चाचा रामानुजम अरकंसास के बेंटनविले में रहते हैं। वह उनसे मिलने जा रही थी। र्दिशनी ने कुछ समय पहले ही स्रातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी और डलास के फ्रिस्को में नौकरी शुरू की थी।
उन्होंने बताया, ह्लदो अन्य मृतक-ओरमपट्टी और शेख ने टेक्सास विश्वविद्यालय से हाल में स्रातक की डिग्री हासिल की थी। शेख बिजनेस एनालिटिक्स में एमएस, जबकि ओरमपट्टी फाइनेंस में एमएस की पढ़ाई कर रहे थे। वाहन चला रहे पलाचरला डलास की एक कंपनी में नौकरी करते थे। हादसे के बाद अमेरिका में भारतीय समुदाय, खासकर तेलुगु समुदाय में शोक की लहर है।
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 खास खबर : RTO ने 15 सेवाओं की फीस बढ़ाई, कैब और टैक्सी का परमिट 1500 से बढ़कर 4 हजार रुपये, SC-ST वर्ग को छूट, जानिए कौन से सेवा कितनी महंगी हुई?
- 2 झीरम घाटी कांड : न्यायिक फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आदिवासी समाज, कानूनी लड़ाई के लिए गांव-गांव से जुटाया जायेगा चंदा
- 3 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर
- 4 DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया
नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।
Navabharat News App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।