सुकमा: सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, AK-47 और गोला-बारूद बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 01:05 PM
सुकमा: सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, AK-47 और गोला-बारूद बरामद…
ऑडियो सुनें

सुकमा: सुरक्षाबल बस्तर से नक्सलियों को धराशाई करने में जुटे हैं. इस कड़ी में चिंतलनार थाना क्षेत्र के कर्कनगुड़ा इलाके में सुबह हुई मुठभेड़ में डीआरजी, सीआरपीएफ़ और कोबरा के जवानों ने नक्सलियों भागने के लिए मजबूर कर दिया. मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है.

बता दें कि सुरक्षाबल नक्सलियों को प्रदेश से खत्म करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं. सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली को मार गिराया था. घटना स्थल से जवानों ने AK-47 और गोला-बारूद बरामद किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav