बालाघाट में सड़क हादसे में धमतरी निवासी CRPF जवान की मौत, चार अन्य घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 08:29 PM
बालाघाट में सड़क हादसे में धमतरी निवासी CRPF जवान की मौत, चार अन्य घायल
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का गश्ती वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस दुर्घटना में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के धमतरी के निवासी तारकेश्वर (22) की मौके पर ही मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घायलों– निरीक्षक उमेश (30), सहायक उपनिरीक्षक यदुनंदन पासवान (57), बिरजू दास (44) और जवान राकेश यादव का पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. सिंह ने बताया कि ये सभी सीआरपीएफ की सातवीं डी कंपनी 4 से जुड़े थे और गश्त पर थे. उसी दौरान उनकी एसयूवी कार कुडान गांव के पास एक पेड़ से टकरा गयी. यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किराये पर ली गयी इस कार का चालक हादसे के बाद घटनास्थल से भाग गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu