दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंचना निराशाजनक: मिशेल मार्श

कोलंबो. दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने कहा कि खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उनकी टीम का हार का सामना कर फाइनल में जगह बनाने के मौके से चूकना निराशाजनक था. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की पांच विकेट की हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेआॅफ का टिकट कटाने में सफल रही.

श्रीलंका के खिलाफ सात जून से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले इस 30 वर्षीय हरफनमौला ने यहां कहा, ‘‘ यह निराशाजनक है कि हम (आईपीएल) फाइनल में नहीं पहुंच सके.’’

मार्श टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और आॅस्ट्रेलियाई टीम के साथी डेविड वार्नर के साथ दिल्ली के शीर्ष क्रम को मजबूती दी कोच रिकी पोंंिटग ने उन्हें तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी का जिम्मा सौंपा. उन्होंने 132.80 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बना कर कोच के फैसले को सही साबित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button