भाजपा ने छठ घाट पर मंच सजाया, आम आदमी पार्टी को यमुना की सफाई का वादा याद दिलाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 01:24 PM
भाजपा ने छठ घाट पर मंच सजाया, आम आदमी पार्टी को यमुना की सफाई का वादा याद दिलाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को यहां यमुना छठ घाट पर एक मंच बनाया जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियां रखकर यमुना की सफाई के आम आदमी पार्टी के वादे को याद दिलाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बयान में कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई और दिल्ली सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ के लिए ‘माफी मांगी’। सचदेवा ने बुधवार को केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वह 2025 की छठ पूजा से पहले यमुना को साफ कर देंगे ताकि लोग नदी में स्रान कर सकें।

दिवाली से कुछ दिन बाद मनाए जाने वाले छठ पर्व से पहले, सत्तारूढ़ आप और भाजपा के बीच नदी में भारी प्रदूषण और जहरीले झाग के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा ने आईटीओ के पास छठ घाट पर एक मंच बनाया और उस पर लाल कालीन बिछाकर दो कुर्सियां रखी गईं जिन पर आतिशी और केजरीवाल के नाम लिखे थे।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘‘हम इंतजार कर रहे हैं कि केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आएं और यमुना की हालत देखें। उनके स्वागत के लिए दो कुर्सियां रखी गई हैं और लाल कालीन बिछाया गया है।’’

कपूर ने बताया कि सचदेवा ने सुबह यमुना में डुबकी लगाई और ‘‘मां यमुना से माफी मांगी क्योंकि अरंिवद केजरीवाल और आतिशी की सरकारों ने यमुना की सफाई के लिए 8,500 करोड़ रुपये लूटे हैं लेकिन नदी को साफ नहीं किया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav