हेमंत सोरेन सरकार चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक: शिवराज सिंह चौहान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 08:00 PM
हेमंत सोरेन सरकार चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक: शिवराज सिंह चौहान
ऑडियो सुनें

रांची. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह ”भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है.” उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के पांच साल के शासन के दौरान ”भ्रष्टाचार, विनाश और लूट” के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ”हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है. हालांकि भीषण चक्रवाती तूफान दो दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर दोबारा सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी.” उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu