ईरान: जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता मोहम्मदी को छह महीने और कारावास की सजा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Oct 2024 04:56 PM
ईरान: जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता मोहम्मदी को छह महीने और कारावास की सजा
ऑडियो सुनें

दुबई: ईरान के अधिकारियों ने जेल में बंद एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित र्निगस मोहम्मदी को छह महीने और कारावास की सजा सुनाई है। उनके समर्थन में अभियान चला रहे समूह ने यह जानकारी दी।

‘फ्री र्निगस कोअलिशन’ ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में बताया कि मोहम्मदी को 19 अक्टूबर को ‘अवज्ञा एवं आदेशों का विरोध’ करने के आरोप में छह महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।

बयान के मुताबिक मोहम्मदी को यह सजा छह अगस्त को इविन कारागार में एक अन्य राजनीतिक महिला कार्यकर्ता को मृत्युदंड की सजा देने के खिलाफ प्रदर्शन करने पर दी गई है।

मोहम्मदी 19वीं महिला नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं और वह 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन इबादी के बाद दूसरी ईरानी महिला हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

मोहम्मदी (52) ईरानी अधिकारियों द्वारा कई बार गिरफ्तार किए जाने और सालों तक कारागार में रहने के बावजूद अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। उन्हें कुख्यात इविन कारागार में रखा गया है जहां पर राजनीतिक कैदियों को और उन लोगों को रखा जाता है जिनका पश्चिम से संबंध है।

मोहम्मदी 30 महीने से कारागार में हैं और जनवरी में उन्हें 15 महीने और सजा दी गई। ईरानी सरकार ने हालांकि, उनकी अतिरिक्त सजा की अबतक पुष्टि नहीं की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav