दक्षिणी केरल में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Nov 2024 04:14 PM
दक्षिणी केरल में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन जिलों के लिए ‘आॅरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया। इसके अलावा अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया। ‘आॅरेंज अलर्ट’ बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) जबकि ‘येलो अलर्ट’ छह से 11 सेमी तक वर्षा दर्शाता है।

आईएमडी ने तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर मछुआरों को केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने का सुझाव दिया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने लोगों को आगाह किया है कि वे भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका के कारण घर के अंदर ही रहें और पेड़ों या होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav