संगीतकार ए आर रहमान ने ‘हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया’ में पुरस्कार जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 10:22 PM
संगीतकार ए आर रहमान ने ‘हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया’ में पुरस्कार जीता

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान को मलयालम फिल्म ‘द गोट लाइफ’ के संगीत के लिए ‘हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स (एचएमएमए)-2024’ में ‘ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया है. ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार को बुधवार को लॉस एंजिल्स के एवलॉन थिएटर में आयोजित एक समारोह में संगीत – स्वतंत्र फिल्म (विदेशी भाषा) श्रेणी में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ‘द गोट लाइफ’ के निर्देशक ब्लेसी ने समारोह में रहमान की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.
रहमान ने पुरस्कार जीतने के बाद एक वीडियो संदेश में कहा, ”विदेशी भाषा की फिल्म ‘द गोट लाइफ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का यह पुरस्कार प्राप्त करना अविश्वसनीय सम्मान की बात है. मैं इस संगीत को मान्यता देने के लिए हॉलीवुड म्यूजिक एंड मीडिया अवार्ड्स का बहुत आभारी हूं. ” संगीतकार ने कहा कि ‘द गोट लाइफ’ जो बेन्यामिन के 2008 के उपन्यास पर आधारित है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu