सरकार ने मध्य वर्ग को लूटने का ठेका ले रखा है: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 08:52 PM
सरकार ने मध्य वर्ग को लूटने का ठेका ले रखा है: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार ने मध्य वर्ग को लूटने का ठेका ले रखा है. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पेट्रोल और डीजल पर बेतहाशा कर, शुल्क और अधिभार लगाकर मोदी सरकार ने आम जनता से लाखों करोड़ों रुपये लूटे हैं. संसद में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर के अनुसार, सरकार ने पिछले पांच साल में लोगों की जेबों से 36 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा राशि की उगाही की है.” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तर्क यह देगी कि ये पैसा कल्याणकारी योजनाओं और अवसंरचना पर ख.र्च होता है.

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लगातार कल्याणकारी योजनाओं का फंड बढ.ाने के बजाय आंकड़ों की हेराफेरी और तथ्यों से छेड़छाड़ कर इसे कम किया है. उन्होंने दावा किया, ”मई 2014 से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है, पर मोदी सरकार की पेट्रोल-डीज.ल पर लूट जारी है.” खरगे ने दावा किया, ”ऐसा लगता है कि मध्यम वर्ग को लूटने के लिए मोदी सरकार ने कोई ठेका लिया हुआ है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu