रायपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी एवं किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनादेश परब नाम के सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता CM विष्णु देव साय करेंगे।

नड्‌डा कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्‌डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।

बता दें कि इसके बाद 14 दिसंबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। वो बस्तर में हो रहे बस्तर ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों के साथ नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक मीटिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button