भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं: इजराइली

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Dec 2024 03:37 PM
भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं: इजराइली
ऑडियो सुनें

मुंबई: इजराइल के एक दूत ने शनिवार को कहा कि भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। ­वर्ल्ड ंिहदू इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूएचईएफ) 2024 के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशनी ने बांग्लादेश के ंिहदू समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की और उनके खिलाफ होने वाली ंिहसा व उत्पीड़न की ंिनदा की।

शोशनी ने कहा, ह्लवहां जो कुछ हो रहा है, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने पड़ोसी देश में ंिहदू समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। शोशनी ने यहूदी समुदाय के पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए पीड़ा की साझा भावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहूदी समुदाय के लोग भारत में बिना किसी भय या उत्पीड़न के रह रहे हैं।

उन्होंने पिछले वर्ष इजराइल पर हमास द्वारा किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, ह्लहम जानते हैं कि अपराधियों द्वारा बेटियों और बच्चों की हत्या किए जाने पर क्या गुजरती है। शोशनी ने कहा, ह्लइजराइल और भारत की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद शोशनी को मुंबई भेजा था। उन्होंने कहा कि वह जब भी इजराइल लौटेंगे, तो अपने दिल का कुछ हिस्सा यहीं छोड़ जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital