बाइडन प्रशासन ने दी एच-1बी वीजा नियमों में ढील

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 01:36 PM
बाइडन प्रशासन ने दी एच-1बी वीजा नियमों में ढील

ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने एच-1बी वीजा के नियमों में ढील दी है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों के लिए विशेष कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करना आसान हो जाएगा और एफ-1 छात्र वीजा को आसानी से एच-1बी वीजा में तब्दील किया जा सकेगा।

इस कदम से हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को फायदा होने की संभावना है। सबसे अधिक मांग वाला एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को ऐसे विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति मिलती है, जिनमें व्यावसायिक या प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर रहती हैं। मंगलवार को होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा घोषित इस नियम का उद्देश्य विशेष पदों और गैर-लाभकारी व सरकारी अनुसंधान संगठनों के लिए परिभाषा और मानदंडों को आधुनिक बनाकर नियोक्ताओं तथा श्रमिकों को अधिक सुविधा प्रदान करना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन बदलावों से अमेरिकी नियोक्ताओं को अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार नियुक्तियां करने और वैश्विक बाज़ार में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी।
डीएचएस के अनुसार, इस नियम में एफ-1 वीजाधारक छात्रों के लिए कुछ सुविधा का भी प्रावधान है, जो अपने वीजा को एच-1बी में बदलना चाहते हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 सेक्स रैकेट पकड़ाया, 6 युवतियां और 12 पुरुषों को पुलिस ने गिरफतार किया, धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  2. 2 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  3. 3 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  4. 4 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
By navabharat digital