राजनीति से ऊपर उठें, भारत को 2047 तक विकसित देश बनाएं : उपराष्ट्रपति धनखड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 07:37 PM
राजनीति से ऊपर उठें, भारत को 2047 तक विकसित देश बनाएं : उपराष्ट्रपति धनखड़
ऑडियो सुनें

धर्मस्थल. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को लोगों से विघटन की राजनीति से ऊपर उठने और देश को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ”यह अब एक सपना नहीं है, बल्कि यह हमारा लक्ष्य है.” धनखड़ यहां श्री मंजूनाथ मंदिर में देश के सबसे बड़े ‘क्यू कॉम्प्लेक्स’ (प्रतीक्षा परिसर) का उद्घाटन कर रहे थे. इस सुविधा को ‘श्री सानिध्य’ के नाम से जाना जाता है.

धनखड़ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ”हमें भारत विरोधी ताकतों को बेअसर करना होगा जो विभाजन और गलत सूचना के माध्यम से हमें कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. हमें उन्हें हमारे देश के महान नाम और समावेशिता, कल्याण और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में हासिल की गई सभी उपलब्धियों को कलंकित करने से रोकना होगा.” धनखड़ ने पत्नी सुदेश के साथ कार्यक्रम से पहले श्री क्षेत्र धर्मस्थल के धर्माधिकारी डी. वीरेंद्र हेगड़े के साथ मंदिर नगर के मुख्य देवता भगवान मंजूनाथ स्वामी (शिव का एक रूप) के दर्शन किए. उन्होंने नए प्रतीक्षा परिसर ‘श्री सानिध्य’ का भी दौरा किया और श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मंदिर ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की सराहना की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu