सरकार महंगाई पर चर्चा नहीं चाहती, आगामी चुनावों में जनता सबक सिखाएगी: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 08:50 PM
सरकार महंगाई पर चर्चा नहीं चाहती, आगामी चुनावों में जनता सबक सिखाएगी: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि आगामी चुनावों में लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाएंगे. खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, ”नरेन्द्र मोदी जी, क्या बजट में जनता की बचत बढ़ाने की कोई योजना है या कमरतोड़ महंगाई से जनता को परेशान करते रहेंगे?”

उन्होंने कहा, ”पिछले 6 महीनों में रोज.मर्रा की जरूरत की वस्तुओं में गगनचुंबी उछाल आया है, जरूरी दवाइयां, तेल, चाय, कॉफ.ी, बिस्कुट, साबुन, आदि…इन सभी की कीमतें जनता के जी का जंजाल बन गई हैं.” उन्होंने दावा किया कि सरकार के लिए बजट से पहले के परामर्श की कोई अहमियत नहीं है तथा वह महंगाई घटाने के लिए चर्चा भी नहीं चाहती है. खरगे ने कहा कि भाजपा का मकसद जनता को लूटकर अपने अरबपति मित्रों को फ.ायदा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जागृत जनता भाजपा को सबक सिखाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu