अभिनेता योगेश महाजन का निधन, मराठी फिल्म कई टीवी सीरियल में किया काम…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Jan 2025 12:00 PM
अभिनेता योगेश महाजन का निधन, मराठी फिल्म कई टीवी सीरियल में किया काम…
ऑडियो सुनें

मुंबई: टीवी शो ‘शिव शक्ति’ और मराठी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है. एक्टर ने 44 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है. उमेरगांव के फ्लैट पर योगेश महाजन मृत पाए गए हैं.

बीते दिन अचानक उनके दिल का धड़कन रुक गई और अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने योगेश महाजन को मृत घोषित कर दिया गया. उनका अंतिम संस्कार को मुंबई के बोरीवली पश्चिम में प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी-2 श्मशान में किया गया है. योगेश महाजन ने टीवी शो ‘शिव शक्ति’ में गुरु शुक्राचार्य का रोल निभाया था.

कई टीवी सीरियल में किया काम

बता दें कि योगेश महाजन ने कई मराठी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा वो अदालत, जय श्री कृष्ण, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और देवों के देव महादेव जैसे सीरियलों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों फैंस का दिल जीता था. एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी और 7 साल का बेटा है.

सेट पर शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे थे एक्टर

योगेश महाजन को उनके यादगार प्रदर्शन के साथ-साथ उनके हंसमुख और जिंदादिल शख्सियत के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन के बाद से मनोरंजन जगत में शोक की लहर आ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, जब एक्टर अपने टीवी शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ पर शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे थे, तो लोग उन्हें खोजते हुए उनके फ्लैट पर पहुंचे. वहां वे बेहोश मिले और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital