‘लॉरेंस बिश्नोई’ गिरोह के सदस्यों ने सलमान खान को भेजी थी धमकी भरी चिट्ठी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 09:38 PM
‘लॉरेंस बिश्नोई’ गिरोह के सदस्यों ने सलमान खान को भेजी थी धमकी भरी चिट्ठी
ऑडियो सुनें

मुंबई. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था.
पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्देश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी.

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने काम्बले से बृहस्पतिवार को पुणे में पूछताछ की. इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उससे पूछताछ की. महाकाल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया कि राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों में से एक ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के बाद बेंच पर बैठे सलीम खान को धमकी भरा पत्र दिया था. पत्र में सलीम और सलमान खान को धमकी दी गई थी कि उनका अंजाम भी मूसेवाला जैसा होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu