बोपन्ना- झांग की मिश्रित जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Jan 2025 03:46 PM
बोपन्ना- झांग की मिश्रित जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारी
ऑडियो सुनें

मेलबर्न: रोहन बोपन्ना और शुआई झांग मिश्रित जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम आठ मुकाबले में मंगलवार को यहां स्थानीय वाइल्ड कार्ड जॉन पीयर्स और ओलिविया गैडेकी की जोड़ी के खिलाफ सुपर टाई-ब्रेक में मैच प्वाइंट भुनाने में नाकाम रहने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

आॅस्ट्रेलियाई जोड़ी से भारत और चीन के खिलाड़ियों की जोड़ी यहां किआ एरेना में एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 4-6, 9-11 से हार गयी। इस हार के साथ ही साल के पहले ग्रैंड स्लैम में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। बोपन्ना पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। एकल में सुमित नागल और युगल विशेषज्ञ युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी सहित भारत के अन्य दावेदार भी इस हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट के विभिन्न चरणों में हार के साथ बाहर हो चुके हैं।

बोपन्ना और झांग शुरूआती सेट आसानी से जीत गये थे लेकिन आॅस्ट्रेलियाई वाइल्ड-कार्ड जोड़ी ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की। चीन की खिलाड़ी ने दूसरे सेट के तीसरे गेम में अपनी र्सिवस गंवा दी और इससे पीयर्स और गैडेकी की जोड़ी मुकाबले को को सुपर टाई-ब्रेक में ंिखचने में सफल रही।

बोपन्ना ने सुपर टाई-ब्रेक के पहले अंक पर अपनी र्सिवस गंवा दी। झांग की र्सिवस पर पीयर्स के तेज रिटर्न का इस जोड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। बोपन्ना ने फोरहैंड विनर के जरीये मुकाबले में वापसी करते हुए स्कोर 3-3 किया लेकिन पीयर्स ने एक बार फिर अपनी शानदार रिटर्न से इस जोड़ी को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया।

आॅस्ट्रेलिया जोड़ी 7-5 की बढ़त लेने में हासिल रही लेकिन बोपन्ना ने अपनी र्सिवस भुना कर स्कोर 7-7 कर दिया। इसके बाद स्कोर 8-8 हुआ और गैडेकी के कमजोर रिटर्न पर अंक जुटा कर बोपन्ना और झांग ने मैच प्वाइंट काम मौका बनाया।

पीयर्स ने इसके बाद वापसी करते हुए मैच प्वाइंट हासिल किया। गैडेकी की र्सिवस पर झांग का रिटर्न वाइड रहा जिससे मैच आॅस्ट्रेलियाई जोड़ी के नाम हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital