मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में करेंगे 3 जनसभाएं…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 23 Jan 2025 02:58 PM
मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में करेंगे 3 जनसभाएं…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दील्ली विधानसभा चुनाव में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री होगी. सीएम योगी आज दिल्ली में 3 जनसभाएं करेंगे. दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर किराड़ी विधानसभा में पहली रैली होगी. इसके बाद 4.50 बजे करोलबाग और शाम 6 बजे जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में तीसरी जनसभा होगी.

आज निरंजनी अखाड़े में सनातन बोर्ड को लेकर बैठक होगी. 11 बजे निरंजनी अखाड़े में सनातन बोर्ड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. इस मौके पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, देवकीनंदन ठाकुर, महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज और अन्य साधु-संत मौजूद रहेंगे.

दिल्ली बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों को साधने के लिए पूर्वांचली नेताओं की एक टीम बनाई है. इसमें यूपी और बिहार के करीब 100 नेताओं को जिम्मेदारी दी है.पूर्व सांसद और असम बीजेपी के प्रभारी हरीश द्विवेदी को इसका संयोजक बनाया है.आज से पूर्वी भारत के बीजेपी नेता दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital