‘भोलेनाथ ने प‍िया जहर, महाकुंभ में समुद्र मंथन देख मंत्रमुग्‍ध हुए दर्शक…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 25 Jan 2025 03:09 PM
‘भोलेनाथ ने प‍िया जहर, महाकुंभ में समुद्र मंथन देख मंत्रमुग्‍ध हुए दर्शक…
ऑडियो सुनें

महाकुंभ नगर। समय रात का, लेकिन आकाश नीला हो उठा। कभी समुद्र मंथन का दृश्य दिखता तो कभी विष पीते भगवान शंकर की प्रतिकृति उभर कर सामने आ जाती। मौका था महाकुंभ में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का, जिसका शुभारंभ सेक्टर सात में गंगा किनारे शुक्रवार को हुआ।

आपको बता दें कि‍ शनिवार और रविवार को भी 2500 ड्रोन का विशाल शो दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे इस आयोजन में मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ड्रोन के माध्यम से भारतीय गौरवशाली संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को ड्रोन शो के माध्यम से देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति व परंपरा की दिव्यता से परिचित कराया गया। इस दौरान 2500 ड्रोन के जरिये प्रस्तुत की गई समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण

शंख ध्वनि के साथ हुआ शुभारंभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। समुद्र मंथन का महाकाव्य आकाश के विशाल कैनवास पर जीवंत हो उठा।

शो में अमृत कलश पीते द‍िखे देवता

श्रद्धालुओं ने शो में देवताओं को अमृत कलश पीते देखा। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई।

संन्यासी की छवि लगी बेहद आकर्षक

ड्रोन के जरिए आसमान में महाकुंभ और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक रहीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital