महाकुंभ अब तक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 02:48 PM
महाकुंभ अब तक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी…
ऑडियो सुनें

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जारी है. आस्था की डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ रही है. 17 दिनों से संगम में लोगों का तांता लगा हुआ है. अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा स्नान मकर संक्रांति के दिन हुआ.

15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. लेकिन भीड़ का ये आंकड़ा कल टूटने की संभावना है. मौनी अमावस्या (29 जनवरी) पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग आ सकते हैं. इस बीच आइए आपको बताते हैं कि कल मौनी अमावस्या पर महास्नान का शेड्यूल क्या रहने वाला है.

29 जनवरी का पूरा शेड्यूल

– सुबह 5 बजे से स्नान का ब्रह्म मुहूर्त शुरू होगा.
– पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे.
– साथ में श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा.
– सुबह 5:50 बजे निरंजनी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा स्नान करेगा.
– सुबह 6:45 बजे जूना अखाड़े का स्नान समय निर्धारित.
– आवाहन अखाड़ा, पंच अग्नि अखाड़ा साथ में स्नान करेगा.
– सुबह 9:25 बजे बैरागी अखाड़े के संत स्नान करेंगे.
– 10:05 बजे दिगंबर अनी अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे.
– 11:05 बजे निर्मोही अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे.
– आखिरी में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे.
– 12 बजे पंचायती अखाड़े के साधु-संत अमृत स्नान करेंगे.
– 1:05 बजे पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन का समय तय.
– पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2:25 बजे स्नान करेगा.

सुरक्षा की कैसी रहेगी व्यवस्था?

– संगम तट के घाटों पर अतिरिक्त फोर्स तैनाती रहेगी.
– सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पैनी नजर रखी जाएगी.
– ओवरक्राउड होने पर कंटीजेंसी प्लान लागू किया जाएगा.

अखाड़ों के लिए क्या व्यवस्था?

– अखाड़ों के साधु-संत और उनके शिष्य स्नान घाट पर ही स्नान करेंगे.
– अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के मार्गों पर लगी बैरिकेडिंग व्यवस्था मजबूत की जाएगी.
– मुख्य अमृत स्नान पर्व पर हेलिकॉप्टर से साधु-संतों पर पुष्प वर्षा होगी.
– 21 क्विंटल गुलाब के फूलों की व्यवस्था की गई है.

श्रद्धालुओं के लिए क्या?

– स्नान घाटों पर सभी व्यवस्थाएं होंगी.
– सुरक्षा के तगड़े प्रबंध होंगे.
– जल पुलिस और पर्याप्त मात्रा में गोताखोरों की तैनाती होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital