वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीनी ऐप डीपसीक का अचानक उदय कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी अमेरिकी कंपनियों के लिए सजग होने की चेतावनी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन अमेरिकी कंपनियों को जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने की जरूरत है. डीपसीक का कहना है कि उसका कृत्रिम मेधा मॉडल, ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी जैसे अमेरिकी दिग्गजों के मॉडल के बराबर हैं. साथ ही डीपसीक का एआई ऐप तुलनात्मक रूप से काफी किफायती है. ट्रंप ने यह भी कहा कि डीपसीक एक सकारात्मक विकास है, क्योंकि यह किफायती है.
उन्होंने सोमवार को कहा, ”मैं चीन और चीन की कुछ कंपनियों के बारे में पढ. रहा हूं, जिनमें से एक विशेष रूप से एआई की तेज और बहुत कम खर्चीली तकनीक लेकर आ रही है. यह अच्छा है, क्योंकि आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. मैं इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखता हूं.” उन्होंने कहा कि एक चीनी कंपनी के डीपसीक एआई बनाने की घटना अमेरिकी उद्योगों के लिए सजग होने की चेतावनी है, और इन कंपनियों को भी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने की जरूरत है.
चीन का डीपसीक अमेरिकी उद्योगों के लिए सजग होने की चेतावनी: ट्रंप
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 08:27 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या की, अपने फ्लैट में मृत पाए गए
- 2 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2027 के लिए 110 छुट्टियों का ऐलान किया, देखिए सूची :
- 3 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर आदेश जारी
- 4 OPINION : MLC चुनाव तो बैलेट से हुए, फिर भी कांग्रेस क्यों हारी, एक विश्लेषण
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu