नाबालिग लड़की ने ‘मौत के बाद क्या होता है’ खोजने के बाद खुदकुशी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 10:01 PM
नाबालिग लड़की ने ‘मौत के बाद क्या होता है’ खोजने के बाद खुदकुशी की
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली. इससे पहले उसने इंटरनेट पर “मौत के बाद क्या होता है” खोजा था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. उसके पिता नागपुर में भारतीय रिज.र्व बैंक में क्षेत्रीय निदेशक हैं.
उनके मुताबिक, वह अक्सर इंटरनेट पर मौत और विदेशी संस्कृतियों के बारे में खोजबीन करती थी.

पुलिस ने बताया कि उसने पहले अपनी कलाई पर कथित तौर पर चाकू से वार किया और ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ‘पत्थर के ब्लेड वाले चाकू’ से क्रॉस के निशान बनाए, तथा फिर अपनी जान देने के लिए अपना गला रेत लिया. पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे छत्रपति नगर स्थित अपने घर के शयनकक्ष में उसे खून से लथपथ पाया और शोर मचाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच करने पर पता चला कि वह गूगल पर “मृत्यु के बाद क्या होता है” के बारे में जानकारी खोज रही थी. उन्होंने कहा कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा है. पुलिस को पता चला कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति में खास दिलचस्पी थी और वह कुछ समय से मौत को लेकर जानकारी हासिल कर रही थी.

अधिकारी के मुताबिक, इससे पता चलता है कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या की योजना बना रही थी. अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि लड़की ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थी. धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu