महाकुंभ में अमृत स्नान करने जा रहे साधु संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 04:15 PM
महाकुंभ में अमृत स्नान करने जा रहे साधु संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा…
ऑडियो सुनें

प्रयागराज: महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो गया है. अमृत स्नान शुरू होने के बाद अब 13 अखाड़े बारी-बारी से मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करेंगे. मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हमने सोचा कि हमारी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

इसलिए हमने अपना स्नान स्थगित कर दिया था, हालांकि अब हालात नियंत्रण में है, इसलिए हम स्नान करने आए हैं. सभी अखाड़े एक साथ स्नान करने जा रहे हैं. मेरा संदेश है कि भारत को एकजुट होना चाहिए और हमें जातियों के आधार पर नहीं बंटना चाहिए, हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं. अब तक जूना अखाड़ा, निर्वाणी आह्वान, पंच दशनाम, पंचायती महानिर्वाण और अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अखाड़े ने अमृत स्नान कर लिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital