अमेरिका की नयी सरकार उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही जिनके लिए हम लड़ रहे थे : मैडोना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 07:43 PM
अमेरिका की नयी सरकार उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही जिनके लिए हम लड़ रहे थे : मैडोना
ऑडियो सुनें

लास एंजिलिस. अमेरिका की मशहूर गायिका मैडोना ने देश में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को मिले विशेष अधिकारों को हटाने तथा विविधता, समानता और समावेश के प्रयासों को समाप्त करने के फैसले के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की आलोचना की है.
ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार द्वारा निर्धारित नीतियों को पलटते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को मिले विशेष अधिकारों को समाप्त करने का आदेश दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को ट्रांसजेंडर सैनिकों संबंधी पेंटागन की नीति को संशोधित करने का निर्देश दिया. ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश से भविष्य में अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों की भर्ती पर प्रतिबंध लग सकता है.

‘एलजीबीटीक्यू प्लस’ समुदाय की लंबे समय से वकालत करने वाली मैडोना ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी निराशा व्यक्त की. मैडोना ने अपने पोस्ट में कहा, ”यह देखना बहुत दुखद है कि हमारी नयी सरकार धीरे-धीरे उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है जिनके लिए हम वर्षों से लड़ते रहे हैं और जीते हैं. संघर्ष मत छोड़ो!”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu