आईफा पुरस्कार में राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी करीना कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 08:45 PM
आईफा पुरस्कार में राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी करीना कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री करीना कपूर खान अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार में अपने दादा राज कपूर को नृत्य प्रस्तुति के जरिये श्रद्धांजलि देंगी. आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईफा 2025 के 25वें संस्करण में भारतीय सिनेमा में राज कपूर के अभूतपूर्व योगदान को दर्शाते हुए करीना प्रस्तुति देंगी.

करीना ने कहा, ” यह मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें मैं, मेरे दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि देने वाली हूं. उनकी 100वीं जयंती हाल ही में पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई. यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय क्षण है कि मैं उनकी विरासत, परिवार और सिनेमा की शक्ति को एक साथ पेश करने जा रही हूं.” राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर कपूर परिवार ने पिछले साल दिसंबर में तीन दिवसीय ‘आरके फिल्म उत्सव’ का आयोजन किया था. आईफा पुरस्कार 2025 का आयोजन आठ-नौ मार्च को जयपुर में किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu