नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक लापता दलित युवती का शव नहर में मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दोषियों तथा कदम नहीं उठाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
अयोध्या में लापता 22 वर्षीय दलित युवती का निर्वस्त्र शव उसके गांव के पास नहर में मिला. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि युवती के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है. परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसकी आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे. युवती के परिवार ने पुलिस पर नि्क्रिरयता का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अधिकारियों ने सक्रियता से उसकी तलाश नहीं की.
राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक तथा बहुत शर्मनाक है. तीन दिन से गूंजती पीड़िता के परिवार की मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता, तो शायद उसका जीवन बचाया जा सकता था.” उन्होंने कहा, ”एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया. आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा? बहुजन विरोधी भाजपा राज में खासकर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ.ता जा रहा है.”
राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के साथ जिम्मेदार पुलिसर्किमयों पर सख्त कार्रवाई करे. उन्होंने कहा, ”और कृपया कर पीड़ित परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें. देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है.” प्रियंका ने कहा, ”अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित युवती के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं. युवती तीन दिन से गायब थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया.”
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है.” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”उत्तर प्रदेश सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है. मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसर्किमयों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.” परिवार के मुताबिक, युवती बृहस्पतिवार रात से लापता थी. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने खोजबीन शुरू की और शनिवार सुबह उसके जीजा को गांव से 500 मीटर दूर एक छोटी नहर में उसका शव मिला.
परिजनों के अनुसार, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं. उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया. अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने कहा कि गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.
सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना फिर न हो: दलित युवती प्रकरण पर मायावती ने कहा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या का मामला उठाते हुए अपील की है कि सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. मायावती ने रविवार को “एक्स” पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है. उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं तथा अमानवीय व्यवहार भी हुआ है.”
मायावती ने कहा, “यह बेहद दु?खद एवं अति गम्भीर मामला है. सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो.” इसके पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने “एक्स” पर लिखा था, ” बेहद दु?खद खबर है कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) में तीन दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है. उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं. उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है.”
यादव ने कहा था, “प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी.” सपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में मांग की थी, “हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसर्किमयों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके ख.लिाफ. कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवज.ा दिया जाए.” उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शनिवार को पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता युवती का निर्वस्त्र शव बरामद किया था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर पर कई जख्म दिए गए थे. युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया गया है.
अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की. शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
दलित युवती हत्याकांड:पत्रकारों के सामने रोए सपा सांसद अवधेश प्रसाद,योगी ने इसे सांसद की नौटंकी बताया
फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को एक दलित युवती की कथित नृशंस हत्या के बारे में बोलते हुए पत्रकारों के सामने रो पड़े, लेकिन उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सांसद की नौटंकी करार दिया. मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि इस मामले में सपा का कोई न कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा. अयोध्या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता 22 वर्षीय युवती का शनिवार को निर्वस्त्र शव बरामद किया, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं.
परिवार के सदस्यों ने हत्या से पहले बलात्कार का आरोप लगाया और दावा किया कि पीड़िता की आंखें फोड़ दी गईं, उसकी हड्डियां तोड़ दी गईं और उसके शरीर पर गहरे घाव थे. घटना के बारे में जानने के बाद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पीड़िता के घर पहुंचे. भावनाओं में बहकर वह पत्रकारों के सामने रोते हुए बोले, ”मैं उसे बचाने में असफल रहा.” उनके सहर्किमयों ने उन्हें सांत्वना दी और उनसे मजबूत बने रहने और न्याय के लिए लड़ने का आग्रह किया.
एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रसाद ने कहा, ”मुझे दिल्ली, लोकसभा जाने दीजिए. मैं इस मामले को (प्रधानमंत्री) मोदी के सामने उठाऊंगा.अगर हमें न्याय नहीं मिला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.” समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भगवान राम और देवी सीता का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतना जघन्य अपराध कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा,”इतिहास क्या कहेगा? लड़की के साथ ऐसा कैसे हुआ?” उनके समर्थकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय के लिए लड़ने के लिए चुना गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान अपने संबोधन में इस मामले को उठाया. योगी ने कहा, “अयोध्या में एक बेटी के साथ घटना घटी है. जांच जब निचले स्तर पर जाएगी, तो आज जो नौटंकी इनका सांसद कर रहा है, याद करना उसमें भी समाजवादी पार्टी का कोई न कोई दरिंदा शामिल जरूर पाया जाएगा.” योगी ने सपा पर अपराध करने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया.