देहरादून. एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज आशी चौकसे ने रविवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता. बाईस वर्षीय आशी ने 2023 एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में और 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते थे. उन्होंने 598 का ??असाधारण स्कोर बनाया और 2023 में सिफत कौर सामरा द्वारा बनाए गए 594 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आशी ने कहा, ”मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की और मेरा मानना है कि इसका श्रेय मेरे कोच, प्रायोजकों, परिवार और दोस्तों सहित सभी को जाता है जिन्होंने मेरा समर्थन किया. ”
निशानेबाज आशी चौकसे ने राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 07:40 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2027 के लिए 110 छुट्टियों का ऐलान किया, देखिए सूची :
- 2 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर आदेश जारी
- 3 OPINION : MLC चुनाव तो बैलेट से हुए, फिर भी कांग्रेस क्यों हारी, एक विश्लेषण
- 4 Assam News बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 524 गिरफ्तार…असम की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: