ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाया, उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों ने की जवाबी कार्रवाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 08:01 PM
ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाया, उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों ने की जवाबी कार्रवाई
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए जिसके तुरंत बाद देश के उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों की जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए अपने पोस्ट में कहा कि ये शुल्क ‘अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए’ आवश्यक हैं. ट्रंप ने तीनों देशों पर ‘फेंटेनाइल’ (दर्द निवारक दवा) के अवैध निर्माण एवं निर्यात पर अंकुश लगाने तथा कनाडा और मेक्सिको पर अमेरिका में अवैध आव्रजन को रोकने का दबाव डाला.

शुल्क अगर जारी रहे, तो मुद्रास्फीति काफी बढ. सकती है, जिससे कई मतदाताओं का ट्रंप पर भरोसा कम हो सकता है, क्योंकि उन्होंने किराने का सामान, गैसोलीन, आवास, वाहन और अन्य वस्तुओं की कीमतें कम करने का वादा किया था. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ट्रंप के राजनीतिक जनादेश को उनके दूसरे कार्यकाल के सिफ.र् दो सप्ताह में उथल-पुथल में डालने का जोखिम भी है.

ट्रंप ने चीन से सभी आयात पर 10 प्रतिशत और मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की. कनाडा से आयातित ऊर्जा, जिसमें तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली शामिल है, पर 10 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाएगा. ट्रंप के आदेश के बाद यदि ये देश भी जवाबी शुल्क लगाते हैं, तो अमेरिका के पास इन दरों को और बढ.ाने का विकल्प होगा. इससे और गंभीर आर्थिक व्यवधान की आशंका बढ. सकती है.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गंभीर लहजे में कहा, “व्हाइट हाउस द्वारा आज की गई कार्रवाई ने हमें एकजुट करने के बजाय अलग कर दिया है.” उन्होंने कहा कि उनका देश शराब और फलों सहित 155 अरब डॉलर तक के अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएगा.

उन्होंने कनाडा के लोगों द्वारा महसूस किए जा रहे विश्वासघात को व्यक्त करते हुए अमेरिकियों को याद दिलाया कि कनाडाई सैनिकों ने अफगानिस्तान में उनके साथ लड़ाई लड़ी थी तथा कैलिफोर्निया में जंगल की आग से लेकर तूफान ‘कैटरीना’ तक के संकटों से निपटने में मदद की थी.

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने भी जवाबी शुल्क लगाने का आदेश दिया है. चीन ने ट्रंप की कार्रवाई पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “हम व्हाइट हाउस के इस आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं कि हमारी सरकार का आपराधिक संगठनों के साथ गठजोड़ है.” राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था सचिव को एक प्रतिक्रिया लागू करने का निर्देश दिया है जिसमें मेक्सिको के हितों की रक्षा में जवाबी शुल्क और अन्य उपाय शामिल हैं.

शिनबाम ने कहा, “यदि अमेरिका की सरकार और उसकी एजेंसियां अपने देश में फेंटेनाइल की भारी खपत से निपटना करना चाहती हैं, तो वे अपने प्रमुख शहरों की सड़कों पर नशीली दवाओं की बिक्री से लड़ सकते हैं, जो वे नहीं करते हैं और इस अवैध गतिविधि से उत्पन्न धनशोधन ने उनकी आबादी को बहुत नुकसान पहुंचाया है.” ये शुल्क लगाने से मुद्रास्फीति बढ.ने की आशंका है और इससे मतदाताओं का इस बात में भरोसा खत्म हो सकता है कि ट्रंप अपने वादे के अनुसार किराने के सामान, गैसोलीन, आवास, वाहन और अन्य वस्तुओं की कीमतें नीचे ला सकते हैं. इस कार्रवाई से अमेरिका और उसके दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों मेक्सिको और कनाडा के साथ आर्थिक गतिरोध पैदा हो गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu