संसद भवन में होगी फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की स्क्रीनिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 08:15 PM
संसद भवन में होगी फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की स्क्रीनिंग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संसद भवन में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को आयोजित करेगी. फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से विशेष आमंत्रित व्यक्ति भी शामिल होंगे.

गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कथा का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन करती है.” ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ भारत में 24 जनवरी को मूल अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज हुई थी. फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होनी थी. हालांकि ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाने की व्यवस्था बनाने के लिए रिलीज की तारीख बदल दी गई थी.

‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है. फिल्म भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रर्दिशत की गई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी. 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu