आईफा 2025 : लोकप्रिय श्रेणी में ‘लापता लेडीज’ और ‘भूल भुलैया-3’ को सबसे अधिक नामांकन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM
आईफा 2025 : लोकप्रिय श्रेणी में ‘लापता लेडीज’ और ‘भूल भुलैया-3’ को सबसे अधिक नामांकन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2024 में ‘लापता लेडीज’, ‘भूल भुलैया-3’ और ‘स्त्री 2-सरकटे का आतंक’ को लोकप्रिय श्रेणी में सबसे अधिक नामांकन हासिल हुए हैं. आयोजकों ने रविवार को इसकी घोषणा की. किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ नौ नामांकन के साथ शीर्ष पर है, जबकि अनीस बज्मी निर्देशित ‘भूल भुलैया-3’ और अमर कौशिक की ‘स्त्री 2-सरकटे का आतंक’ क्रमश? सात और छह नामांकन के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं.

जयपुर में आठ-नौ मार्च को आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड समारोह के रजत जयंती संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला और पुरुष), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला और पुरुष), नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, संगीत निर्देशन और पार्श्व गायन (पुरुष और महिला) सहित कुल 10 श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu