संभल में सरकारी तालाब पर बने अवैध मजार को हटाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 09:46 PM
संभल में सरकारी तालाब पर बने अवैध मजार को हटाया
ऑडियो सुनें

संभल. संभल जिले की चंदौसी तहसील में एक सरकारी तालाब पर बनी अवैध मजार को रविवार को प्रशासन ने हटा दिया और सरकारी तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चंदौसी के तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी से एक शिकायत की गई थी, जिसमें बताया गया था कि मई और चंदौसी गांवों की सीमा पर एक सरकारी तालाब है और उसपर निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है.

तहसीलदार के अनुसार शिकायत में कहा गया था कि इस पर एक मजार है और कुछ विशेष दिनों पर तांत्रिक अनुष्ठान भी किये जाते हैं.
सिंह ने बताया कि रविवार को राजस्व टीम ने जांच में पाया कि यह मजार सरकारी तालाब पर है और उसका उपयोग धार्मिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है, जो गलत है. सिंह ने कहा कि इस संबंध में मापी की गई और टीम ने उक्त सरकारी तालाब से अवैध रूप से बनाए गए मजार को हटा दिया. तहसीलदार ने कहा कि अब इस तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा.

शिकायतकर्ता राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”कल मैंने चंदौसी में तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में गुलदहरा रोड पर सरकारी तालाब पर मोहम्मद जान नाम के एक व्यक्ति ने अवैध धर्मस्थल का निर्माण कराया है और वहां काला जादू कर रहा था, इस पर आज राजस्व टीम ने क्षेत्र की पैमाइश कर उक्त अवैध धर्मस्थल का अतिक्रमण हटा दिया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu