डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के खिलाफ ‘टैरिफ वॉर’ एक महीने के लिए टाला

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 01:01 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के खिलाफ ‘टैरिफ वॉर’ एक महीने के लिए टाला
ऑडियो सुनें

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ मेक्सिको पर भी 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जिससे दोनों देशों में लोकल बिजनेसेज के लिए भारी मुश्किलें पैदा हुई हैं. इस बीच मेक्सिको की राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी ट्रंप से बात हुई और वे मेक्सिको पर टैरिफ को तत्काल प्रभाव से एक महीने तक रोकने के लिए सहमत हुए हैं.

राष्ट्रपति शीनबाम ने बताया कि मेक्सिको अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी से बचने के लिए तुरंत सीमा पर 10,000 नेशनल गार्ड तैनात करेगा.

राष्ट्रपति शीनबाम ने बताया कि वह और ट्रंप बातचीत जारी रखने पर सहमत हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच फिलहाल कोई बैठक तय नहीं है. उधर ट्रंप ने भी मेक्सिकन राष्ट्रपति के साथ हुए इस शॉर्ट-टर्म समझौते की पुष्टि की और बताया कि तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए टैरिफ को रोका गया है.

मसलन, ट्रंप ने अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में भी बताया कि मेक्सिको-कनाडा की सीमा से लगातार हो रही ड्रग्स सप्लाई से हर साल हजारों अमेरिकी मारे जा रहे हैं. इसको लेकर ट्रंप काफी सख्त हैं और रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, जिसमें उन्होंने सीमा पर पहले ही अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है.

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से भी ट्रंप ने की बात!

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर जब से ‘टैरिफ वॉर’ छेड़ा है, तब से दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव लगातार बढ़ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से फोन पर उनकी बातचीत हुई है और वह फिर से 3 बजे (लोकल टाइम के हिसाब से) कॉल करेंगे. इस बातचीत की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी और शिकायत की कि कनाडा में तो अमेरिकी बैंकों को अपना ब्रांच खोलने और बिजनेस करने की इजाजत नहीं है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टैरिफ वॉर’ को एक ‘ड्रग वॉर’ भी बताया, जहां कनाडा-मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई की जाती है. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से हर साल हजारों अमेरिकी मारे जा रहे हैं. ट्रंप ने मेक्सिको के साथ कनाडा पर भी 25 फीसदी का टैरिफ थोप दिया है. इसके जवाब में कनाडा ने भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लगाने का ऐलान किया.

जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया जवाब!

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “नॉर्मांडी के बीच से कोरियन पेनेसुएला तक, फ्लैंडर्स की सड़क से कंधार की गलियों तक हम आपके साथ लड़े हैं और मरे हैं.” ट्रूडो ने कहा, “ईरानी बंधक संकट के बीच 444 दिन तक बंधकों को बचाने के लिए हमने अपने एंबेसी से दिन-रात काम किए, ताकि आपके मासूम लोग सुरक्षित घर पहुंच पाएं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital