LIVE: दिल्ली के रुझानों में भाजपा को बहुमत; मिल्कीपुर में भाजपा 22 हजार वोट से आगे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 08 Feb 2025 11:00 AM
LIVE: दिल्ली के रुझानों में भाजपा को बहुमत; मिल्कीपुर में भाजपा 22 हजार वोट से आगे
ऑडियो सुनें

Delhi Chunav Result 2025 Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है। आप ने 27 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे
तिमारपुर विधानसभा सीट से आप 1927 वोट से आगे चल रही है। सादर बाजार सीट पर छह हजार वोट से आप के सोम दत्त आगे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे है।

Delhi Election 2025 Result: बिजवासन सीट से भाजपा 2700 वोट से आगे
बिजवासन सीट से भाजपा 2700 वोट से आगे है। पालम में भाजपा ने 1200 वोट से बढ़त बना रखी है। बुराड़ी से आप के संजीव झा को 5152 वोट मिले हैं। जेडीयू के शैलेन्द्र को 4260 वोट प्राप्त हुए हैं।विकासपुरी में भाजपा 1900 वोट से आगे है। उत्तम नगर में भाजपा 3700 वोट से आगे चल रही है।

Election Delhi 2025: द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे
चांदनी चौक से आप 4000 से अधिक वोट से आगे चल रही है। द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे। मटियाला में भाजपा 4600 वोट से आगे है। देवली से आप के प्रेम चौहान चौथा राउंड में 4290 वोट लेकर आगे चल रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news