कुल्हाडी उठाकर ससुर ने कर दिया बहू का सिर धड़ से अलग, थाने पहुंच खुद बताई वजह…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 08 Feb 2025 11:33 AM
कुल्हाडी उठाकर ससुर ने कर दिया बहू का सिर धड़ से अलग, थाने पहुंच खुद बताई वजह…
ऑडियो सुनें

आगरा: ससुर और बहू का संबंध पिता-पुत्री जैसा होता है. मगर उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ससुर ने ही अपनी बहू को ऐसी मौत दी, जिसे देख पुलिस वाले भी सन्न रह गए और इलाके में दहशत फैल गई. आरोप है कि ससुर ने अपनी ही बहू का सिर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बहू की दर्दनाक हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है.

ससुर आया और बहू पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला ये पूरा मामला आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के मलिकपुर गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में रघुवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहता है. रघुवीर सिंह की बहू प्रियंका घर के अंदर चूल्हे पर आज यानी मंगलवार की सुबह खाना बना रही थी.

आरोप है कि उसी दौरान ससुर रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने अपनी ही बहू के सिर पर हमला कर दिया. हमले से बहू प्रियंका का सिर धड़ से अलग हो गया. हमले के वक्त प्रियंका की चीख से परिजन फौरन घटना स्थल पर पहुंचे. मगर वहां का मंजर देख सभी की चीख निकल गईं.

सिर से अलग पड़ा था बहू का धड़ और पास खड़ा था ससुर मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही परिजन मौके पर गए तो उन्होंने वहां जो देखा उसे देख उनकी चीखें निकल गईं. वहां प्रियंका का सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे और पास में ही ससुर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था. घर के आंगन में खून की धार बिखरी पड़ी थी.

मौका देख ससुर रघुवीर सिंह मौके से भाग निकला. घटना की सूचना गांव वालों के जरिए पुलिस तक पहुंची. पुलिस मौके पर आई और घटना की जानकारी हासिल करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी.

घर में था पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

वारदात के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में दहशत है. कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ससुर ने अपनी ही बहू की हत्या क्यों की? फिलहाल पुलिस सभी सवालों के जवाब खोजने में जुटी है. आपको यह भी बता दें कि मृतका का पति गौरव फर्रुखाबाद पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है. पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति भी बदहाल है. इस पूरे मामले पर डीसीपी सोनम कुमार ने कहा है कि ससुर ने बहु की हत्या कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital