नक्सलवाद को 31 मार्च, 2026 तक समाप्त कर देंगे, इसके बाद किसी भारतीय को जान नहीं गंवानी पड़ेगी: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Feb 2025 08:45 PM
नक्सलवाद को 31 मार्च, 2026 तक समाप्त कर देंगे, इसके बाद किसी भारतीय को जान नहीं गंवानी पड़ेगी: शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा और देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराने के बाद शाह ने यह बात कही.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है. इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है.” उन्होंने कहा, ”मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है. यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा. शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. साथ ही पुन: यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu