टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया, फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा ने कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM
टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया, फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा ने कहा
ऑडियो सुनें

कटक. भारतीय कप्तान और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा (119 रन) ने रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी करने के बाद कहा कि टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया. रोहित की 90 गेंद में 12 चौके और सात छक्के जड़ित पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की वनडे श्रृंखला जीत ली.

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, ”मुझे बल्लेबाजी करने और टीम के लिए रन बनाने में मजा आया. यह एक अहम श्रृंखला है. लेकिन मैं किस तरह की बल्लेबाजी करना चाहता हूं, इसके लिए योजना बनाई कि वनडे में कैसे बल्लेबाजी करनी है. ” उन्होंने कहा, ”यह प्रारूप टी20 से अलग है टेस्ट से छोटा है. मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता था और मेरा फोकस यही था. ”

उन्होंने कहा, ”मैंने खुद को तैयार किया था. स्टंप की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ने मेरा अच्छा साथ निभाया. गिल शानदार खिलाड़ी हैं, वह परिस्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. ”

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ”हम बल्लेबाज.ी में अच्छी स्थिति में पहुंच रहे थे लेकिन हम इसे नहीं भुना पाए. अगर 350 का स्कोर बनाते तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था. लेकिन रोहित ने कमाल की पारी खेली और वह काफी समय से ऐसा करते आ रहे हैं. हमने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अगर हम 330-350 तक पहुंच जाते तो उस स्कोर का बचाव कर सकते थे. हम बस सही दिशा में अपने कदम रखना चाहते हैं और सकारात्मक रहना चाहते हैं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu