ट्रंप की गाजा योजना से प्रमुख सहयोगी नाराज, मिस्र ने आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM
ट्रंप की गाजा योजना से प्रमुख सहयोगी नाराज, मिस्र ने आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन की घोषणा की
ऑडियो सुनें

काहिरा. मिस्र ने रविवार को घोषणा की कि वह 27 फरवरी को एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा पट्टी से फलस्तीनियों को कहीं और बसाने के प्रस्ताव के बाद “नए और खतरनाक घटनाक्रम” पर चर्चा की जाएगी. पिछले सप्ताह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप द्वारा दिए गए सुझाव से मिस्र, जॉर्डन और सऊदी अरब सहित अरब जगत नाराज हो गया, जो वाशिंगटन के प्रमुख सहयोगी हैं.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय दोनों ने गाजा में 18 लाख फलस्तीनियों को कहीं और बसाने और अमेरिका द्वारा उस क्षेत्र का स्वामित्व लेने के ट्रंप के आ”ान को खारिज कर दिया, लेकिन ट्रंप का दावा है कि वे अंतत: इसे स्वीकार कर लेंगे.

मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह हाल के दिनों में अरब देशों में उच्चतम स्तर पर हुई वार्ता के बाद काहिरा में अरब लीग शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें “फलस्तीन राज्य भी शामिल है, जिसने फलस्तीनी मुद्दे के लिए नए और खतरनाक घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu